फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Covid patient come outside from hospital in Hamirpur Himachal Pradesh

बड़ी लापरवाही: कोविड वार्ड से बाहर निकलकर गेट पर पहुंचा कोरोना संक्रमित, मची अफरा-तफरी

Mon, 17 May 2021 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Covid patient come outside from hospital in Hamirpur Himachal Pradesh
कोविड वार्ड से बाहर निकला कोरोना संक्रमित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक कोरोना संक्रमित कोविड वार्ड से निकलकर अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंच गया। वह धीरे-धीरे उस जगह पहुंच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। इससे अस्पताल में आए अन्य मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ महिलाएं पास खड़ी गाड़ी के भीतर घुस गईं।

विज्ञापन


लोगों के चिल्लाने के बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। पीपीई किट पहनकर अस्पताल के कर्मचारी संक्रमित व्यक्ति को कोविड वार्ड में ले गए। 
बीते वर्ष भी हमीरपुर में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर से तीन दर्जन लोग स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अपने घर पहुंच गए थे। इसके बाद विभाग ने पूरी रात पसीना बहाकर इन्हें वापस संस्थागत क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया था। 
विज्ञापन


सोमवार को एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस समय कोरोना संक्रमित कोविड वार्ड से बाहर आया, उस समय बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अस्पताल के भीतर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। विधायक ने कहा कि संक्रमित मरीज के कोविड वार्ड से बाहर आना बड़ी लापरवाही है। इससे कई अन्य लोगों की जान को खतरा हो सकता है। जब उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि संबंधित मरीज शौचालय के बहाने कोविड वार्ड से निकल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि रंगस का रहने वाला यह मरीज पहले कोविड केयर सेंटर में था। वहां से गत दिवस उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वह दिमागी तौर पर परेशान बताया जा रहा है। टॉयलेट के बहाने वह बाहर निकल गया। एमएस ने बताया कि वैसे भी उसे सोमवार को डिस्चार्ज करने के लिए चिकित्सक ने कह दिया था। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। किन परिस्थितियों में मरीज बाहर आया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed