फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: Covaxin is out of stock in himachal pradesh

Hamirpur News: अस्पतालों में अब कोवैक्सीन का स्टॉक भी खत्म, लोग झेल रहे दिक्कतें

Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में जिला हमीरपुर में ही वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं। ऐसे में जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है, वे अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Covaxin is out of stock in himachal pradesh
कोवैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल के अस्पतालों में अब तीसरी डोज के रूप में लगाए जाने वाली कोवैक्सीन की आपूर्ति भी ठप हो गई है। प्रदेश भर में कोविशील्ड और कॉरवीवैक्स की आपूर्ति पहले से ही बंद थी। 31 मार्च तक कोवैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में लगाई जा रही थी। इसकी एक्सपायरी डेट 31 मार्च थी। उसके बाद यह भी उपयोग में नहीं लाई जानी थी। अब अप्रैल शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक कोवैक्सीन का स्टॉक जिला अस्पतालों में नहीं पहुंचा है। इस कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं।

विज्ञापन


फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 60 वर्ष से ऊपर और 18 वर्ष के लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई थी। स्कूली बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जा रही थी। कोविडशील्ड, कारवीवैक्सी और कोवैक्सीन तीनों जिला अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर में कोरोनो के मामले 400 के करीब पहुंचने वाले हैं। प्रदेश में जिला हमीरपुर में ही वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं। ऐसे में जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है, वे अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि कोवैक्सीन 31 मार्च तक ही उपयोग में लाई जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed