फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: colleges not ready for youth festivals

शिमला: यूथ फेस्टिवल की मेजबानी के लिए तैयार नहीं कॉलेज, स्पोर्ट्स करवाने को तैयार

Sat, 27 Nov 2021 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

खेल कैलेंडर के अनुसार इंटर कॉलेज खेल स्पर्धाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। हर स्पर्धा के लिए कॉलेज तय कर दिए गए है।

विज्ञापन
Himachal News: colleges not ready for youth festivals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल की मेजबानी करने में कॉलेज दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि, खेलें करवाने को तैयार हैं। वहीं सात खेलों के मुकाबले नहीं होंगे, इनके सिर्फ ट्रायल ही होंगे। एचपीयू के खेल एवं पाठ्येतर गतिविधि परिषद की बीते दिन हुई वार्षिक आम सभा में कॉलेज प्राचार्यों के साथ चर्चा के बाद सत्र 2021-22 के लिए खेल कैलेंडर तैयार कर दिया गया है। दरअसल सिर्फ ग्रुप चार डांस की स्पर्धाओं को करवाने के लिए एक निजी कॉलेज गौतम कॉलेज हमीरपुर ही तैयार हो पाया है।

विज्ञापन


शेष ग्रुप वन, ग्रूप टू म्यूजिक, ग्रुप चार थियेटर के लिए किसी भी कॉलेज ने मेजबानी करने की हामी नहीं भरी है। इस कारण इंटर कॉलेज की इन ग्रुप के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं पर परिषद अब तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। परिषद के सदस्य सचिव और निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम पीएन बंसल ने विवि से संबद्ध सरकारी कॉलेजों से इन स्पर्धाओं को अपने कॉलेजों में करवाने में रुचि दिखाकर अपने नाम भेजने को कहा है।   
विज्ञापन


म्यूजिक , क्रिएटिव और थियेटर की स्पर्धाओं पर फैसला लेना है बाकी 
ग्रुप एक के तहत डिबेट, एलोक्यूशन, प्रश्नोत्तरी, ऑन स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी की स्पर्धाओं, ग्रुप दो म्यूजिक में क्लासिकल वोकल, हिंदुस्तानी कर्नाटक, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, लाइट वोकल इंडियन, वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप सांग इंडियन, फोक आरकेस्ट्रा, लोक गायन, ग्रुप सांग वेस्टर्न की स्पर्धाएं ग्रुप दो में होनी हैं। वहीं ग्रुप चार थियेटर में वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम और मिमिक्री में इंटर कॉलेज स्पर्धाओं के लिए कॉलेजों में वेन्यू और तिथि तभी तय हो पाएगी, जब कोई कॉलेज इन स्पर्धाओं को करवाने की इच्छा जताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर कॉलेज टेबल टेनिस मुकाबले भोरंज और कुश्ती सुंदरनगर में 
खेल कैलेंडर के अनुसार इंटर कॉलेज खेल स्पर्धाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। हर स्पर्धा के लिए कॉलेज तय कर दिए गए है। इनमें टेबल टेनिस महिला पुरुष जीसी भोरंज 4, 5 दिसंबर, बास्केटबाल पुरुष वर्ग डीएवी कांगड़ा 7 से 9 दिसंबर, महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री जीसी बीटन दस दिसंबरे, कुश्ती महिला-पुरुष  एमएलएसएम सुंदरनगर 11 से 13 दिसंबर, फुटबाल पुरुष वर्ग जीसी नाहन 13 से 15 दिसंबर, जूडो महिला-पुरुष जीसी ऊना 16-17 दिसंबर, बैडमिंटन पुरुष वर्ग जीसी कोटशेरा में 17 से 19 दिसंबर को, चेस महिला-पुरुष स्पर्धाएं जीसी चंबा में 20 से 21 दिसंबर तक होगी।

याचिंग महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं जीसी देहरी में 21-22 को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। केनोइंग और कयाकिंग के महिला-पुरुष वर्ग के ट्रायल जीसी इंदौरा में 21-22 दिसंबर को होंगे। ताइक्वांडो की इंटर कॉलेज स्पर्धाएं जीसी बैजनाथ में 26 और 27 दिसंबर को होंगी। पुरुष हॉकी के मुकाबले जीसी ऊना में 21 ओर 22 दिसंबर को,   कबड्डी महिला के मुकाबले गौतम कॉलेज हमरीपुर में 11 से 13 दिसंबर को, बॉक्सिंग महिला वर्ग के मुकाबले 7 और 8 दिसंबर को आरकेएमवी शिमला में, वॉलीबाल महिला वर्ग के मुकाबले जीसी अर्की में 11 से 13 दिसंबर को, खो- खो महिला वर्ग के मुकाबले संस्कृत कॉलेज नाहन में 18 और 19 दिसंबर को, बास्केटबॉल महिला मुकाबले डीएवी कांगड़ा में 20 और 21 दिसंबर को, बैडमिंटन महिला के मुकाबले संजौली शिमला में 22 और 23 दिसंबर को, महिला हॉकी मुकाबले जीसी ऊना में और क्रिकेट महिला स्पर्धा एमएलएसएम सुंदर नगर में होंगी, जिसकी तिथि तय की जानी है। 


इन खेलों के होंगे सिर्फ ट्रायल 
समय के अभाव को देखते हुए परिषद ने कुछ खेलों की स्पर्धाएं न करवाकर सीधे यूनिवर्सिटी की टीम के लिए ट्रायल आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन खेलों में इंदौरा कॉलेज में वेटलिफ्टिंग महिला-पुरुष के ट्रायल होंगे, एथलेटिक्स के ट्रायल हमीरपुर कॉलेज में, शूटिंग के ट्रायल पीजी सेंटर शिमला में, बॉक्सिंग पुरुष वर्ग के ट्रायल जीसी बिलासपुर में, क्रिकेट पुरुष वर्ग के कोटशेरा कॉलेज में, कबड्डी पुरुष वर्ग के जीसी बिलासपुर में, खो-खो पुरुष के बीबीएन चकमोह में और हैंडबॉल महिला और पुरुष वर्ग के ट्रायल जीसी बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। इसकी तिथि अभी तय की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed