फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News : CM Jairam Thakur press conference in chamba

चार मेडिकल कॉलेजों में कोरोना मरीजों के लिए बनेंगे फेब्रिकेटिड अस्थायी कमरे

Thu, 12 Nov 2020 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : CM Jairam Thakur press conference in chamba
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए शिमला, टांडा, नाहन और मंडी में फेब्रिकेशन के अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार करवाए जाएंगे। जिला मुख्यालय चंबा में गुरुवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। सीएम ने कहा कि फेब्रिकेशन के इन स्ट्रक्चरों में कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा, साथ में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित सभी सहूलियतें इनमें होंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। बोले, कांग्रेस प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्र स्तर पर भी मुद्दाविहीन हो चुकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के कई नेता जहां पार्टी छोड़ना चाह रहे, वहीं कई नेता सीएम बनना चाहते हैं। उधर प्रदेश भर में सामने आ चुके कोरोना के 27418 केसों में से 80 प्रतिशत लोग किडनी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं। किड़नी मरीजों को विशेष संभलने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनलॉक के बाद बढ़े कोरोना के  मामलों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक वायरस का उपचार नहीं मिलता, तब तक सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब टेस्टिंग को दोगुना कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शिमला में साधारण तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने शादी और अन्य समारोहों में लोगों को दूरी बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को दोबारा 25 नवंबर तक बंद करवा दिया है। सीएम ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की ओर से विजिलेंस को की गई धांधली की शिकायत की जांच होगी। भाजपा सरकार प्रदेश में ईमानदारी और बिना भेदभाव काम कर रही है। इससे पहले की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed