{"_id":"609258c38ebc3e8d904ea379","slug":"himachal-news-cm-jairam-thakur-in-all-party-meeting-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक में फैसला: एक माह का वेतन कोविड फंड में देंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय बैठक में फैसला: एक माह का वेतन कोविड फंड में देंगे विधायक
Wed, 05 May 2021 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 May 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पीटरहॉफ में कोविड संकट पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ते कोरोना के मामलों, मौतों और टेस्ट रिपोर्ट देरी से मिलने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार को आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में विपक्ष सरकार के साथ है और जनता के हित में सरकार के फैसलों का समर्थन करेगा। बैठक में सभी विधायकों का एक माह का वेतन मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 53 मीट्रिक टन है, जिसमें आईएनओएक्स, सोलन से राज्य का 15 मीट्रिक टन कोटा भी शामिल है। सरकार ने केंद्र से राज्य कोटा 30 मीट्रिक टन तक बढ़ाने का आग्रह किया है। राज्य में नौ स्थानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर भरने की क्षमता है। केंद्र ने राज्य के लिए छह नए ऑक्सीजन प्लांट मंजूर किए हैं और सात पहले से स्वीकृत हैं, जिनके कार्यशील होने से न पूरे प्रदेश के लिए निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
केंद्र से 5000 डी-टाइप और 3000 बी-टाइप सिलिंडर मांगे हैं। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में रेमडेसिवर जैसी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। विधायक धनी राम शांडिल ने कोविड रोगियों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस तैनात करने पर बल दिया। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने होम आइसोलेट गंभीर बीमार रोगियों को शीघ्र अस्पताल स्थानांतरित करने पर बल दिया।
विज्ञापन