{"_id":"60fd136b0ee23576e527019b","slug":"himachal-news-cloudburst-in-kaza-lahaul-spiti-himachal-pradesh-fifty-vehicles-stranded-road-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: काजा में देर रात बादल फटने से लारा नाले में आई बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: काजा में देर रात बादल फटने से लारा नाले में आई बाढ़
Sun, 25 Jul 2021 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:07 PM IST
सार
बीआरओ ने 12 घंटे बाद सड़क दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
बादल फटने से क्षतिग्रस्त सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग काजा-समदो में काजा के तहत आने वाले लारा नाले में शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे भारी बारिश के दौरान बादल फट गया। इससे नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क के दोनों ओर 50 से ज्यादा वाहन घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
बीआरओ ने 12 घंटे बाद सड़क दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया। बीआरओ 108 आरसीसी के सहायक अभियंता राजेंद्र गडफा ने बताया कि सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि लाहौल-स्पीति आने वाले पर्यटक सावधानी बरतें।
विज्ञापन