{"_id":"616423e98ebc3efaa6444109","slug":"himachal-news-chief-electoral-officer-himachal-pradesh-orders-to-transfer-deputy-commissioner-state-tax-and-excise","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की मनमानी: निर्वाचन आयोग के आदेशों पर भी नहीं बदले आबकारी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की मनमानी: निर्वाचन आयोग के आदेशों पर भी नहीं बदले आबकारी अधिकारी
Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
सार
निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद सोलन और बद्दी में जमे इन अफसरों के तबादले न होने की वजह राजनीतिक पैठ मानी जा रही है। इसी कारण इनके तबादले नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के आदेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद अफसर मनमानी कर रहे हैं। मामला आबकारी विभाग के अफसरों के तबादले का है। आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी सालों से एक जगह जमे हुए हैं। मामला सोलन और बद्दी का है। यहां कुछ अफसर साढ़े तीन से चार साल से जमे हुए हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग को इस संबंध में शिकायत भी पहुंची थी कि यह अफसर कार्यकाल पूरा करने के बावजूद अब तक यहां से ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने इस पर अवलोकन करने के बाद पांच दिन पहले ही सोलन और बद्दी में सीटों पर जमे इन अफसरों का तबादला करने करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इन अफसरों को अब तक ट्रांसफर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक पैठ के कारण नहीं हो रहे तबादले
निर्वाचन आयोग के आदेशों के बावजूद सोलन और बद्दी में जमे इन अफसरों के तबादले न होने की वजह राजनीतिक पैठ मानी जा रही है। इसी कारण इनके तबादले नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन