फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: car fall in canal in Mandi himachal pradesh

हिमाचल: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चालक ने तैरकर बचाई जान

Fri, 03 Dec 2021 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Dec 2021 06:10 PM IST
सार

लावारिस पशुओं से बचाते समय कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। लोगों ने गाड़ी के पास रस्सी फेंकी और कार के डूबने से पहले ही चालक नहर में कूद गया। रस्सी पकड़कर तैरते हुए वह किनारे पर आ पहुंचा।

विज्ञापन
Himachal News: car fall in canal in Mandi himachal pradesh
नहर में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएसएल नहर में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। चालक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। कार में सेना से सेवानिवृत्त हेमराज निवासी कोट, चुनाहन घर से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही कार दयारगी के समीप पहुंची तो लावारिस पशुओं से बचाते समय अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिलते ही मदद के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


लोगों ने गाड़ी के पास रस्सी फेंकी और कार के डूबने से पहले ही चालक नहर में कूद गया। रस्सी पकड़कर तैरते हुए वह किनारे पर आ पहुंचा। स्थानीय निवासी हरि कृष्ण ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। आसपास के लोग कार में बैठे व्यक्ति को बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पुलिस में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। सूचना मिलने पर बीएसएल परियोजना के दावानल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नहर से कार को निकाला जा रहा है। कार चालक सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed