{"_id":"644927bf8c4abb1e6906eff5","slug":"himachal-news-bulk-drug-park-connectivity-with-railway-line-soon-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: रेलवे लाइन से जुड़ेगा ऊना में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: रेलवे लाइन से जुड़ेगा ऊना में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क
Wed, 26 Apr 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:02 PM IST
सार
बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदेश सरकार 450 करोड़ की राशि खर्च करेगी। हिमाचल के 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क ऊना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला ऊना के हरोली में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क रेलवे लाइन से जुड़ेगा। प्रदेश सरकार ने यह मामला केंद्र सरकार से उठाया है। हिमाचल और पंजाब की सीमा जेजो तक रेल लाइन है। यहां से तीन किलोमीटर लाइन को पार्क तक लाया जाना है। उद्योग मंत्री बल्क ड्रग पार्क को लेकर अगले सप्ताह उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट में हिमाचल के 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदेश सरकार 450 करोड़ की राशि खर्च करेगी। प्रदेश सरकार ने पार्क में 12 ट्यूबवेल और इसका आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने 31 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। पार्क के लिए 120 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बिजली बोर्ड और एचपीडीसीएल (ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लि.) को वर्कआउट करने को कहा है। बल्क ड्रग पार्क के लिए चयनित स्थान को गैस पाइपलाइन से जोड़ने का मामला पेट्रोलियम मंत्रालय से उठाया गया है।
विज्ञापन
बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 312 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया है। सड़क भी उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ की राशि खर्च होगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर बीते सप्ताह उद्योग विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अब अगले सप्ताह फिर मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन