{"_id":"619cb41654dac90c702c54c7","slug":"himachal-news-building-collapsed-in-parwanoo-sector-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मरम्मत कार्य के दौरान गिरा चार मंजिल भवन, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मरम्मत कार्य के दौरान गिरा चार मंजिल भवन, एक मजदूर की मौत
Tue, 23 Nov 2021 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:14 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि भवन मालिक विनय सिंघला ने इस इमारत की मरम्मत के लिए अंदर खुदाई के लिए जेसीबी लगा रखी थी। खुदाई के दौरान नींव हिलने से भवन गिर गया और मरम्मत कार्य में जुटे मजदूर इसमें दब गए।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के परवाणू सेक्टर-दो में चार मंजिला एक भवन जमींदोज हो गया है, जिसमें एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक अभी भी मलबे में दबा है। तीन मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए। मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ बजे हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने भवन मालिक पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि भवन मालिक विनय सिंघला ने इस इमारत की मरम्मत के लिए अंदर खुदाई के लिए जेसीबी लगा रखी थी। खुदाई के दौरान नींव हिलने से भवन गिर गया और मरम्मत कार्य में जुटे मजदूर इसमें दब गए। बताया जा रहा है कि पहले इस इमारत में एक निजी उद्योग था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे से एक मजदूर खुद निकल गया, जबकि दो मजदूरों को निकाला गया। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। एक मजदूर सुरमान की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक अभी भी मलबे में दबा है, जिसे निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन