{"_id":"64d49507eb5a5d62b30e68c4","slug":"himachal-news-bsf-jawan-killed-in-elephant-attack-in-south-garo-hills-meghalaya-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हाथियों के हमले में बीएसएफ जवान की मौत, 20 दिन पहले छुट्टी काट कर ड्यूटी पर गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हाथियों के हमले में बीएसएफ जवान की मौत, 20 दिन पहले छुट्टी काट कर ड्यूटी पर गए थे
Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
सार
नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहीद विजय कुमार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत परगोड़ के मेघालय में सेना में तैनात जवान विजय कुमार की हाथियों के झुंड के हमले में मौत हो गई। जवान अपनी बटालियन के साथ पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। उन पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। सैनिक विजय कुमार 20 दिन पहले ही घर से छुट्टी काट कर गए थे।
विज्ञापन
विजय कुमार (41) पुत्र सागर सिंह बर्द्धन वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए। विजय कुमार मौजूदा समय में मेघालय में बतौर हवलदार के पर पर कार्यरत थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार को मिली तो परिवार सहित पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
घर में परिवार को ढांढस बंधवाने वालों का तांता लगा हुआ है। विजय कुमार अभी 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी गए थे। सैनिक के पिता सूबेदार सागर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता स्वर्णा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विजय कुमार का पार्थिव शरीर मेघालय से हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया गया है और शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।