{"_id":"6224a7d3e1f3c747de41a4f1","slug":"himachal-news-brothel-racket-busted-in-chail-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, होटल मालिक समेत 17 युवक-युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, होटल मालिक समेत 17 युवक-युवतियां गिरफ्तार
Sun, 06 Mar 2022 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:51 PM IST
सार
चायल के गांव नगाली के निजी होटल में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में देह व्यापार चला हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी चायल के होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में होटल मालिक और प्रबंधक समेत 17 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से नशीले पदार्थ भी मिले हैं। कंडाघाट पुलिस थाना में प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चायल के गांव नगाली के निजी होटल में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में देह व्यापार चला हुआ था। दबिश के बाद पुलिस ने पंजाब और हरियाणा की 24 से 30 आयु वर्ष के 10 लड़कों को गिरफ्तार किया। होटल मालिक और प्रबंधक को भी पुलिस गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि पुलिस ने होटल में चेकिंग के दौरान 0.26 ग्राम चिट्टा, 3.78 ग्राम भांग बरामद की है। हरियाणा में बिकने वाली छह शराब की बोतलें भी बरामद की है। इसमें चार बोतलें खाली और दो बोतलें सील लगी हुई हैं। पुलिस ने सभी नशीले पदार्थों को कब्जे में लिया हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है कि यह व्यापार कब से चला हुआ था और पार्टी किसने आयोजित की थी। बहरहाल, रविवार को पुलिस ने सभी लोगों को रिहा कर दिया। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।