{"_id":"640c33b5d40d126a6d0098b3","slug":"himachal-news-british-couple-take-record-of-grandfather-from-nagar-nigam-shimla-office-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दादा के प्रमाण पत्रों के लिए इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दंपती, एमसी में शासक के पद पर थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दादा के प्रमाण पत्रों के लिए इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दंपती, एमसी में शासक के पद पर थे तैनात
Sat, 11 Mar 2023 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अशोक चौहान, शिमला
अशोक चौहान, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:25 PM IST
सार
साइमन ने बताया कि उनके पिता सिरिल बीट का जन्म भी शिमला में हुआ था। वह सेशन जज रहे थे।
विज्ञापन
शिमला नगर निमम में अपने पूर्वजों के प्रमाण पत्र लेने पहुंचा विदेशी दंपती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में अहम पदों पर तैनात रहे अपने दादा और पिता के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने अंग्रेज दंपती इंग्लैंड से शिमला पहुंचा है। यहां नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो दोनों के जन्म और मृत्यु का ब्योरा मिल गया।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों ने इन्हें इनके पूर्वजों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार इंग्लैंड निवासी साइमन बीट होली से ठीक पहले अपनी पत्नी के साथ शिमला आए थे। यहां टूरिस्ट गाइड से इन्होंने शिमला के इतिहास को लेकर बात की और बताया कि उनके ताया दादा (पिता के ताया) विलियम लिटस्टर शिमला नगर निगम में शासक रह चुके हैं।
विज्ञापन
वह सचिव के पद पर तैनात थे। 27 नवंबर 1930 को शिमला में उनका निधन हो गया। इन्हें शिमला में ही दफनाया गया था। ऐसे में यहां उनका रिकॉर्ड जरूर होगा। गाइड के साथ जब निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें यह ब्योरा मिल गया। साइमन ने बताया कि उनके पिता सिरिल बीट का जन्म भी शिमला में हुआ था।
विज्ञापन
वह सेशन जज रहे थे। साइमन के बताए महीने के अनुसार जब निगम कर्मचारियों ने रिकॉर्ड चेक किया तो दो जुलाई 1916 को जन्मे बीट का पूरा ब्योरा भी मिल गया। निगम कर्मचारियों ने दोनों प्रमाण पत्र अंग्रेज दंपती को दे दिए। अंग्रेज दंपती बेहद खुश थे कि उन्हें उनके पूर्वजों के जन्म और मृत्यु से जुड़ा अहम रिकॉर्ड शिमला में आकर मिल गया।