{"_id":"6589738be7f881ac1e0f4aa1","slug":"himachal-news-britain-citizen-died-in-manali-suffering-from-disease-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: मनाली में ब्रिटेन के नागरिक की मौत, लंबे समय से बीमार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: मनाली में ब्रिटेन के नागरिक की मौत, लंबे समय से बीमार था
Mon, 25 Dec 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पर्यटन नगरी मनाली के समीपवर्ती सियाल गांव में रह रहे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नसोगी पंचायत के सियाल में देशराज के घर में 63 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक पॉल बर्बर विलियम अप्रैल 2023 से किरायेदार के तौर पर रह रहा था।
विज्ञापन
वह कई दिनों से बीमार था और रविवार को बिस्तर में मृत पाया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्रिटिश दूतावास को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन