{"_id":"5fb10a5f6b1ca7498f3f32ec","slug":"himachal-news-bollywood-actress-kangana-ranaut-brother-marriage-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना ने मां और बहन के साथ करवाया भाभी का गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना ने मां और बहन के साथ करवाया भाभी का गृह प्रवेश
Sun, 15 Nov 2020 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कंगना रणौत उदयपुर से भाई अक्षत की शादी होने के बाद परिजनों और दुल्हन के साथ 14 नवंबर को अपने भांबला स्थित घर पहुंचीं। इस दौरान रीति रिवाज के मुताबिक कंगना ने मां और बहन के साथ भाभी का गृह प्रवेश करवाया। परिवार ने मिलकर दिवाली और शादी का जश्न भी मनाया। कंगना रनौत ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
कंगना ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही हैं। इस रस्म को अंदरेरा कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं। रविवार को कंगना के भांबला स्थित घर पर धाम हुई।
विज्ञापन
धाम में विशेष तौर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शिरकत की। उनके बेटे रजत ठाकुर भी साथ रहे। कंगना के पिता अमरदीप रणौत के साथ भी मंत्री की काफी देर तक बातचीत हुई। कंगना और रंगोली के साथ भी जलशक्ति मंत्री ने बात की। बाद में मंत्री ने नए जोड़े को शगुन देकर उनकी नई शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन