{"_id":"5f1a80158ebc3e636c664f27","slug":"himachal-news-bollywood-actor-sonu-sood-help-poor-post-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद ने ट्वीट कर मदद को बढ़ाया हाथ, जांच करने पर मामला कुछ और ही निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सूद ने ट्वीट कर मदद को बढ़ाया हाथ, जांच करने पर मामला कुछ और ही निकला
Fri, 24 Jul 2020 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
हिमाचल से हजारों मील दूर मायानगरी मुंबई में अभिनेता सोनू सूद का ज्वालामुखी के एक गरीब परिवार की माली हालत की खबर पढ़कर दिल पसीज गया है। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि कोई उन्हें गरीब परिवार की डिटेल दे ताकि वह उसकी मदद कर पाएं।
विज्ञापन
दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ज्वालामुखी के गुम्मर गांव के कुलदीप की माली हालत के बारे में जानकारी वायरल हुई। सोशल मीडिया में जानकारी जाहिर हुई कि कुलदीप ने अपने बेटे को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए मोबाइल फोन खरीदने को अपनी गाय बेच दी।
विज्ञापन
इस संबंध में सोनू सूद ने ट्विटर के जरिए कुलदीप की मदद करने की ठानी। ट्विटर पर ही लोगों से कुलदीप की डिटेल मांगी। हालांकि, सोशल मीडिया में खबरें आने के बाद प्रशासन कुलदीप के घर गया था। प्रशासन के अनुसार कुलदीप ने यह कह कर गाय लेने से मना कर दिया कि उसे गाय की जरूरत नहीं है। उसके पास गाय को बांधने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
कुलदीप ने बताया कि उसे मकान चाहिए। प्रशासन के अनुसार कुलदीप ने तीन माह पहले स्मार्टफोन खरीदा था और उसकी कीमत चार से पांच हजार है। कुलदीप ने गाय चार दिन पहले ही बेची है। कुलदीप परिवार के साथ पशुशाला में रह रहा है।
Let’s get this guy’s cows back. Can someone send his details please. https://t.co/zv0Mj8DCh9
— sonu sood (@SonuSood) July 23, 2020