फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BJP mla vishal nehria wife gave police statement did no want to lodge FIR

विधायक नैहरिया पर केस दर्ज नहीं करवाएंगी पत्नी ओशिन, साथ न रहने की कही बात

Mon, 28 Jun 2021 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 07:33 PM IST
सार

ओशिन शर्मा ने कहा कि भले ही उनके पति ने उनके साथ मारपीट की हो और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया हो लेकिन वह विशाल नैहरिया को गिरफ्तार नहीं देखना चाहती हैं।

विज्ञापन
Himachal News: BJP mla vishal nehria wife gave police statement did no want to lodge FIR
भाजपा विधायक विशाल नैहरिया (फाइल फोटो)

विस्तार

मारपीट के मामले में विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नैहरिया पर एचएएस अधिकारी पत्नी ओशिन शर्मा आपराधिक मामला दर्ज नहीं कराएंगी। वह नहीं चाहती हैं कि पुलिस उनके पति पर कोई कार्रवाई कर गिरफ्तार करे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अब विशाल के साथ नहीं रहना चाहती हैं।

विज्ञापन


इसके लिए वह कोर्ट जाएंगी। पुलिस ने सोमवार को ओशिन शर्मा के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनके पति ने उनके साथ मारपीट की हो और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया हो लेकिन वह विशाल नैहरिया को गिरफ्तार नहीं देखना चाहती हैं। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


नैहरिया को निलंबित, ओशिन को सुरक्षा दे सरकार
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आरोपों में घिरे भाजपा विधायक विशाल नैहरिया को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनकी पत्नी ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनता के चुने हुए एक प्रतिनिधि पर ऐसे आरोप लगने की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस एफआईआर तुरंत दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेल ने सोमवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि जब एक नेता पर पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगेंगे तो समाज मे इसका क्या संदेश जाएगा। भाजपा को इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्टी से भी निलंबित करना चाहिए। महिला कांग्रेस ओशिन शर्मा को न्याय दिलाने से पीछे नही हटेगी। महिला आयोग ने इस मामले का सज्ञान तो लिया है पर यह देखने की बात होगी कि आयोग इस पर कितनी गम्भीरता दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed