फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Bear cub got electrocuted mother also died

Himachal News: बिजली ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया भालू का बच्चा, बचाने गई मां की भी गई जान

Fri, 16 Aug 2024 02:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/ चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/ चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 02:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में गुरुवार देर रात को जब मादा भालू अपने बच्चे के साथ कथलग मार्ग से गुजर रही थी तो अचानक बच्चा ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ते ही बच्चा करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने के लिए मादा भालू ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गई। बच्चे को बचाने के चक्कर में वह भी करंट की चपेट में आ गई। इससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Himachal News Bear cub got electrocuted mother also died
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन नगरी डलहौजी के कथलग मार्ग पर मानवीय भूल के कारण दो वन्य जीवों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर के चारों तरफ यदि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए होते तो शायद इन वन्य जीवों की जान बच सकती थी। गुरुवार देर रात को जब मादा भालू अपने बच्चे के साथ कथलग मार्ग से गुजर रही थी तो अचानक बच्चा ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ते ही बच्चा करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन




बच्चे को बचाने खंभे पर चढ़ी मादा भालू
बच्चे को तड़पता देख मादा भालू भी खुद को नहीं रोक पाई। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ गई। बच्चे को बचाने के चक्कर में वह भी करंट की चपेट में आ गई। इससे दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह दोनों को मृत अवस्था में खंभे से उतारा गया। वन्य प्राणी विभाग ने नियमानुसार एक कमेटी का गठन किया। इसमें वन्य प्राणी विभाग के आरओ, वन विभाग के आरओ व कमेटी के कर्मचारियों सहित अन्य को शामिल किया। उनके समक्ष इन दोनों वन्य जीवों का पोस्ट मार्टम करवाया गया। उसके उपरांत वीडियोग्राफी की निगरानी में दोनों को जलाया गया, ताकि उनके अवशेषों का किसी प्रकार से गलत इस्तेमाल न हो सके।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी डलहौजी में एक मादा भालू अपने बच्चे के साथ देवदार के पेड़ से नीचे उतरते हुए दिखाई दी, लेकिन लोगों को क्या पता था कि जो मादा भालू उन्हें घर से जंगल में विचरण करते हुए नजर आ रही है वह इस प्रकार से मौत के घाट चढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed