{"_id":"655604e9764f5dde0107f936","slug":"himachal-news-alliance-air-delhi-amritsar-shimla-flight-started-today-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alliance Air: अमृतसर-शिमला हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 24 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alliance Air: अमृतसर-शिमला हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 24 यात्रियों ने किया सफर
Thu, 16 Nov 2023 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:33 PM IST
सार
अमृतसर से शिमला का किराया अनुदान के बाद 1999 रुपये तय किया गया है। 50 फीसदी सीटों पर ही अनुदान मिलेगा। अन्य सीटों पर पूरा किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
एलायंस एयर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-अमृतसर से शिमला के लिए हवाई सेवा वीरवार से शुरू हो गई। एलायंस एयर की ओर से शुरू की गई इस 42 सीटर विमान सेवा के जरिये वीरवार सुबह 6 यात्री शिमला से अमृतसर रवाना हुए। 18 यात्री अमृतसर से शिमला पहुंचे। इस विमान सेवा का संचालन हफ्ते में तीन दिन दिल्ली से शिमला, शिमला से अमृतसर, अमृतसर से वापस शिमला, शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से दिल्ली के लिए होगा।
विज्ञापन
इस रूट पर हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उड़ेगी। इस सेवा के किराये में प्रदेश सरकार की ओर से 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। अमृतसर से शिमला का किराया अनुदान के बाद 1999 रुपये तय किया गया है। 50 फीसदी सीटों पर ही अनुदान मिलेगा। अन्य सीटों पर पूरा किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
फ्लाइट के शेड्यूल के अनुसार शिमला-अमृतसर की फ्लाइट मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सुबह 8.20 बजे रवाना होगी और 9.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से शिमला के लिए फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ान भरेगी और 10.35 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
वीरवार से शिमला-अमृतसर के बीच विमान सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन शिमला से विमान ने 6 यात्रियों के साथ उड़ान भरी जबकि अमृतसर से शिमला विमान में 18 यात्री पहुंचे। उम्मीद है आगामी विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी इस विमान सेवा का लाभ उठाएंगे। इससे पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा। - मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन