फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 60 Day snow festival in Lahaul-Spiti from 25 January 2021

स्पीति में 25 जनवरी से शुरू होगा देश का दूसरा सबसे लंबा स्नो फेस्टिवल

Wed, 20 Jan 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: 60 Day snow festival in Lahaul-Spiti from 25 January 2021
लाहौल-स्पीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बस्तर दशहरा के बाद लाहौल-स्पीति में देश के सबसे लंबे अवधि के फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद जनजातीय जिले में करीब 60 दिनों तक चलने वाला स्नो फेस्टिवल 25 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। स्नो फेस्टिवल की रूपरेखा तैयार कर इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस्तर दशहरा 75 दिनों तक चलता है। जो विश्व का सबसे लंबा फेस्टिवल है। स्नो फेस्टिवल के जरिये जनजातीय जिले में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहारों को एक मंच प्रदान किया जाएगा। स्नो फेस्टिवल में विलुप्त हो रहे जनजातीय परिधानों, हैंडीक्राफ्ट, लोकनृत्य, लोक संगीत के साथ लाहौली व्यंजन को प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके माध्यम से पर्यटक लाहौल-स्पीति के अनूठे और अद्भुत त्योहारों से लाइव रूबरू हो सकेंगे। डीसी लाहौल-स्पीति पंकज राय के मुताबिक स्नो फेस्टिवल करीब दो महीने तक चलता रहेगा। 25 जनवरी को मंत्री डॉ. मारकंडा स्नो फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन केवल पारंपरिक व्यंजन ही परोसे जाएंगे। क्वारिंग में निर्मित लाहौल के पहले इग्लू का भी मंत्री उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed