फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 2,515 drug dealers arrested in one year, most 480 in Shimla

Himachal News: एक साल में पकड़े नशे के 2,515 सौदागर, सबसे ज्यादा 480 शिमला में

Mon, 13 Jan 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

प्रदेश में नशे के सौदागरों का जाल साल दर साल फैलता जा रहा है। साल 2024 की बात करें प्रदेश में इस दौरान एनडीपीएस एक्ट में 2515 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
Himachal News:  2,515 drug dealers arrested in one year, most 480 in Shimla
एक साल में पकड़े नशे के 2,515 सौदागर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों का जाल साल दर साल फैलता जा रहा है। साल 2024 की बात करें प्रदेश में इस दौरान एनडीपीएस एक्ट में 2515 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें सबसे ज्यादा नशे के सौदागर जिला शिमला में पकड़े गए। इनमें 473 पुरुष, 17 महिलाएं शामिल रहीं। नशे में दो विदेशी भी धरे गए। इनमें एक सोलन और एक सिरमौर में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से सीएम को दी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उत्तरी राज्यों की बैठक में भी सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई आंकड़े साझा किए हैं।

विज्ञापन

अन्य जिलों की बात करें दो पिछले साल एनडीपीएस में बद्दी में 94 पुरुष, सात महिलाएं, बिलासपुर में 288 पुरुष, पांच महिलाएं, चंबा में 107 पुरुष, हमीरपुर में 107 पुरुष, एक महिला, कांगड़ा में 235 पुरुष, 9 महिलाएं, किन्नौर में 138 पुरुष, एक महिला, कुल्लू में 215 पुरुष, 16 महिलाएं, लाहौल स्पीति में 12 पुरुष, एक महिला, मंडी में 277 पुरुष और 11 महिलाएं पकड़ी गईं। नूरपुर में 98 पुरुष, 21 महिलाएं, शिमला में 473 पुरुष, 17 महिलाएं, सिरमौर में 135 पुरुष, 10 महिलाएं, सोलन में 157 पुरुष, 10 महिलाएं, ऊना में 165 पुरुष और 3 महिलाएं पकड़ी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बीते साल प्रदेश में 72.71 फीसदी मामलों में नशा तस्करी के आरोपी दोषमुक्त हो गए। नशा तस्कर पुलिस से चार कदम आगे चल रहे हैं और सारे सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगने दे रहे हैं। कोर्ट में अपराध साबित नहीं होने पर वर्ष 2024 में एनडीपीएस के 27.39 प्रतिशत मामलों में ही सजा हो पाई और 72.71 फीसदी में संलिप्त लोग छूट गए। साल 2024 में 1070 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें से 293 मामलों में सजा हुई और 777 मामलों में आरोपी बरी हो गए। अवैध तरीके से 21,50,09,138 रुपये की संपत्ति अटैच की गई। हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के 9418 मामले लंबित हैं। एनडीपीएस से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए 42 कोर्ट बनाए गए हैं।

विज्ञापन

जुन्गा में एनडीपीएस डिविजन खोला, पर साइंटिफिक अधिकारी नहीं
जुन्गा स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला में 2006 में सहायक निदेशक, साइंटिफिक अधिकारी और अन्य स्टाफ के साथ एनडीपीएस डिविजन खोला गया, पर यहां पर साइंटिफिक अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैब मंडी और धर्मशाला में भी एनडीपीएस डिविजन खोलने पर विचार चल रहा है, मगर अभी यह विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed