{"_id":"5ebbf7158ebc3e90af11c512","slug":"himachal-nephew-of-kalaamb-industrialist-tested-positive-for-coronasvirus-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कालाअंब के उद्योगपति का भतीजा अंबाला में कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कालाअंब के उद्योगपति का भतीजा अंबाला में कोरोना पॉजिटिव
Wed, 13 May 2020 07:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चल रहे एक उद्योग के उद्योगपति का भतीजा पंजाब के अंबाला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उद्योगपति कामकाज के सिलसिले में कालाअंब आता रहा है। प्रशासन ने एहतियातन उद्योग में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को लगभग 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ केके पराशर ने बताया कि करीब 24 सैंपल लिए जा रहे हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि उद्योगपति का भतीजा अंबाला में पॉजिटिव पाया गया है। उद्योगपति यहां आया करता था। हालांकि, उद्योगपति का सैंपल पॉजिटिव नहीं आया है। फिर भी एहतियातन उद्योग में कार्यरत सैंपल लेने के स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन