{"_id":"af4f659b974108f4a451d52e17d467f7","slug":"himachal-mp-shanta-kumar-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इस अहम मसले पर मोदी से मिलेंगे शांता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इस अहम मसले पर मोदी से मिलेंगे शांता
ब्यूरो/ अमर उजाला,बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय पपरोला में आयोजित जेएनवी समिति चंडीगढ़ संभाग के दो दिवसीय सांस्कृतिक एकता सम्मेलन के समापन समारोह में सांसद शांता कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
शांता कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में डिग्री देने वाली दुकानों का प्रचलन बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूल अध्यापकों के टेस्ट परिणाम पर उन्हें भारत में पढ़ाई के स्तर की चिंता सताने लगी थी। मन उदास हो गया था। लेकिन जेएनवी में बच्चों की गतिविधियों को देखकर उन्हें सुकून मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के 595 जेएनवी बच्चों को ऊंचे स्तर की शिक्षा दे रहे हैं। मैं पीएम मोदी से अन्य सरकारी स्कूलों में भी ऐसा स्तर बनाने पर बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें 96 करोड़ लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे इस जिम्मेवारी को निभाने में प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति आनंद देने वाली नहीं है। वह राजनेता या केंद्रीय मंत्री बनकर नहीं बल्कि शिक्षक के रूप में खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विज्ञापन