{"_id":"070aa7ceb8ec4fc38ee011d2ec8dcf8e","slug":"himachal-mp-meeting-with-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मिले प्रदेश के चारों सांसद, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मिले प्रदेश के चारों सांसद, उठाई ये मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चारों सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपकर शानन बिजली प्रोजेक्ट पर केंद्रीय टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उस पर कार्रवाई करने की मांग की। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांगड़ा से शांता कुमार, शिमला से विरेंद्र कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से वह स्वयं प्रधानमंत्री से मिले। उन्हें शानन परियोजना की यथावत स्थिति पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें कहा कि बरोट (जोगिंद्रनगर) में 110 मेगावाट की शानन परियोजना कांग्रेस सरकार की अनदेखी के कारण परेशानी बनी हुई है। इसका संचालन पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड कर रहा है। इस बिजली घर का निर्माण लगभग 25 किमी परिक्षेत्र में जोगिंद्रनगर की ऊहल नदी के तट पर हुआ है। 1925 में ब्रिटिश सरकार की ओर से चालू की गई परियोजना का इकरारनामा मंडी के राजा जोगिंद्र सेन के साथ 99 वर्ष के लिए लीज पर हुआ।
विज्ञापन
इसकी समाप्ति 2024 में हो रही है। परियोजना को हिमाचल को सौंपा जाना था, मगर सब कुछ इसके विपरीत हुआ। इसे पंजाब सरकार को सौंप दिया गया। 15 वर्षों से पंजाब सरकार के बिजली बोर्ड ने परियोजना के रखरखाव पर ध्यान देना छोड़ दिया है। शानन और बरोट के बीच ट्राली सेवा बंद कर दी है। जीरो प्वाइंट से टनल तक बिछाई गई तीन किमी लंबी लाइन भी उखाड़ दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय की टीम उनके अनुरोध पर निरीक्षण करने शानन परियोजना गई थी। टीम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को रिपोर्ट सौंप दी है। उस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे और परियोजना को हिमाचल को हस्तांतरित करे।