विधायकों को अपनी प्राथमिकताएं बताने के लिए मिला इतना समय, इस दिन होगी बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक बजट के लिए विधायकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वार्षिक बजट 2018-19 को लेकर 8 और 9 फरवरी को सचिवालय के आर्मजडेल कांफ्रेंस हाल में विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
इसमें विधायकों से विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों की बैठक 8 फरवरी को सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू और बिलासपुर जिला के विधायकों की बैठक इसी दिन दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक की जाएगी।
इस दिन तय होंगी इन जिलों की प्राथमिकताएं
कांगड़ा, लाहौल व स्पीति और किन्नौर जिला के विधायकों की बैठक 9 फरवरी 2018 को सुबह साढे़ 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक की जाएगी। चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों के विधायकों की बैठक इसी दिन दोपहर बाद 2 से सायं 5 बजे की तक जाएगी।
बैठक में विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सड़कों, पुलों, लघु सिंचाई और पेयजल योजनाओं से संबंधित प्राथमिकताएं आमंत्रित की गई हैं। विधायकों से विभिन्न कार्यों में अधिक वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।