मैट्रिक में लड़कियों का जलवा, बिलासपुर की उर्वशी बनी टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं के वार्षिक परिणाम की मेरिट लिस्ट में इस बार फिर से लड़कियों ने पताका लहराई है। मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में 14 विद्यार्थी हैं। इनमें से 8 लड़कियां और 6 नाम लड़के शामिल हैं।
एस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की उर्वशी पुत्री किशोरी लाल ने सर्वाधिक 99.14 प्रतिशत (694) अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान झटका है।
इसी स्कूल की पलक शर्मा पुत्री कुलदीप कुमार शर्मा 98.57 फीसदी (690) अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। किंग जियोरज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक (मंडी) के अनोमल शर्मा पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा ने 98.29 (688) फीसदी अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में बाजी मारी है।
शिक्षा बोर्ड का मार्च 2015 का रिजल्ट 65.26 प्रतिशत रहा है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले में करीब 8 फीसदी अधिक है। मार्च माह में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 133892 परीक्षार्थी बैठे थे।
मैरिट में सरकारी स्कूल का एक भी छात्र नहीं
इनमें से 86304 परीक्षार्थी पास हुए जबकि 18120 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट घोषित की गई है। वहीं, मैट्रिक की मेरिट लिस्ट में इस बार सरकारी स्कूल का एक भी बच्चा जगह नहीं बना पाया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि मैट्रिक कक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट http://results.amarujala.com/ उपलब्ध करवा दिया गया है।
मैट्रिक में जिन अ यर्थियों की कंपार्टमेंट आई है, वे संबंधित स्कूलों के माध्यम से 31 मई तक 300 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा अ यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ 1 जून तक संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि 22 मई तक हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय की मैट्रिक की परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।