फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal may get a new airport in mandi.

हिमाचल को मिल सकता है एक और हवाई अड्डा

Thu, 24 Dec 2015 12:44 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
himachal may get a new airport in mandi.

हिमाचल को एक और हवाई अड्डा मिल सकता है। इसके लिए मंडी जिले के घोघराधार और नंदगढ़ में सर्वेक्षण कराया जाएगा। कांगड़ा के गगल और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। चंडीगढ़ से शिमला के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ए. गजपति राजू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अगुवाई में मिले सूबे के चार सांसदों शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप और बिमला कश्यप को दिया है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ से शिमला के लिए हेली टैक्सी चलाने की मांग की। साथ ही कहा कि शिमला हिमाचल की राजधानी है। यहां के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ से नियमित उड़ानें जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के गगल और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार होगा

himachal may get a new airport in mandi.

शिमला का हवाई अड्डा विंग एयरक्राफ्ट के लिए तैयार है, मगर नियमित उड़ान नहीं हो रही है। सांसद रामस्वरूप ने घोघराधार और नंदगढ़ में हवाई अड्डे के लिए सर्वेक्षण का मुद्दा उठाया। बताया कि मंडी में आईआईटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, सीमेंट फैक्ट्रियां, एनटीपीसी, एनएचपीसी और अन्य बड़ी परियोजनाएं हैं। इनके लिए हवाई सेवाओं की सुविधा चाहिए। भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार का मामला भी उठाया।

तीन साल से जो बजट हवाई अड्डे के विस्तार के लिए आया है, उसे खर्च करने और हवाई अड्डे का विस्तार करने की मांग की। शांता कुमार ने गगल हवाई अड्डे के विस्तार के आश्वासन पर नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार जताया और प्रदेश के विकास के लिए हवाई सेवाएं नियमित चलाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed