{"_id":"5979abd94f1c1bdd558b4676","slug":"himachal-mandi-sarkaghat-to-joginder-nagar-road-blocked-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट-जोगिंद्रनगर सड़क पर भू-स्खलन, 20 घंटे बंद रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट-जोगिंद्रनगर सड़क पर भू-स्खलन, 20 घंटे बंद रहा मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट-जोगिंद्रनगर वाया धर्मपुर सड़क थानागढ़ के समीप चिरह में बुधवार को शाम छह बजे से भू-स्खलन के कारण बंद है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही लगभग 20 घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन
वीरवार को पूरा दिन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ मलबा साफ करते रहे लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सड़क बहाल नहीं हो पाई।
सड़क बंद होने के कारण जोगिंद्रनगर, पालमपुर और बैजनाथ की ओर जाने वाले यात्री जाम में फंसे रहे। कई लोग मलबे के ऊपर से जान जोखिम में डालकर सड़क से इधर-उधर आ-जा रहे हैं। इस सड़क के बंद होने से सरकाघाट, धर्मपुर, नेरी के तरफ आने जाने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
हालांकि लोक निर्माण विभाग बुधबार शाम से ही सड़क को खोलने के लिए प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ
अभियंता जयगोपाल ने कहा कि सड़क को बहाल करने के कर्मचारी और जेसीबी मशीन भेजी गई है। लेकिन, दलदल होने के कारण मलबा बार-बार सड़क में आ रहा है। इस कारण काम करने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन