फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal mandi one died in road accident

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई स्कूटी, दो की मौत

Mon, 25 Sep 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 25 Sep 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
himachal mandi one died in road accident

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भोजपुर में एक तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई है। एक बिलासपुर जिला के घुमारवीं व दूसरा हमीरपुर के पनोह गांव का रहने वाला था। युवक सुंदरनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक विवाह समारोह में शामिल होने आए ऋषि कुमार (28) पुत्र प्रकाश सिंह चंदेल निवासी पनोह तहसील घुमारवीं और राजीव (25) पुत्र जगन्नाथ निवासी डुगली तहसील भोरंज रात करीब दो बजे स्कूटी (एचपी23सी/5336) पर सवार हो सुंदरनगर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वह जवाहर पार्क के निकट पहुंचे तो उनकी स्कूटी सड़क किनारे लगे सफेद के पेड़ से जोर से टकराई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया स्कूटी की तेज रफ्तारी के कारण ही यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

किलोड़ में पिकअप हादसे में एक घायल

himachal mandi one died in road accident

सलूणी-किलोड़ मार्ग पर किलोड़ के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक घायल हो गया। चालक की पहचान चैन लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी लुहाणी डाकघर टिकरू के रूप में हुई है। चैन लाल अपनी पिकअप लेकर रविवार देर शाम को सलूणी से किलोड़ जा रहा था।

किलोड़ के पास उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल चालक का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed