{"_id":"6339a58339fa524fd462776f","slug":"himachal-mandi-news-shweta-nursing-officer-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nursing officer: श्वेता एम्स में बनेंगी नर्सिंग अफसर, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nursing officer: श्वेता एम्स में बनेंगी नर्सिंग अफसर, परिजनों में खुशी का माहौल
Sun, 02 Oct 2022 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:22 PM IST
सार
सामान्य महिला वर्ग में श्वेता का 33वां आल इंडिया रैंक है। टॉपर होने के नाते देश में कुल 17 एम्स में से कहीं भी श्वेता स्वेच्छा से नर्सिंग अफसर के रूप में सेवाएं दे सकेंगी।
विज्ञापन
श्वेता वर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुंदरनगर के सलापड़ की श्वेता वर्मा ने एम्स की नर्सिंग अफसर की भर्ती पात्रता परीक्षा में 99.91 प्रतिशत हासिल कर आल इंडिया स्तर पर 85वां रैंक हासिल किया है। सामान्य महिला वर्ग में श्वेता का 33वां आल इंडिया रैंक है। टॉपर होने के नाते देश में कुल 17 एम्स में से कहीं भी श्वेता स्वेच्छा से नर्सिंग अफसर के रूप में सेवाएं दे सकेंगी।
विज्ञापन
श्वेता की माता हिमाचली देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता चंद्रकांत वर्मा राज्य बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। श्वेता ने शिमला से स्कूली शिक्षा के उपरांत शिमला के नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग और आईजीएमसी शिमला से एमएससी नर्सिंग की है। श्वेता वर्मा के ताया हरि सिंह वर्मा व बालक राम वर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्वेता वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन