फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Mandi News: cm jairam thakur statement on himachal congress leaders

CM Jairam Thakur: कांग्रेस में दिल्ली के बाद अब प्रदेश में भी मां-बेटे का राज

Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पंडोह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पंडोह Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

मंडी जिले के पंडोह के सयोल में सवा दो करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण करने के बाद जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा।

विज्ञापन
himachal Mandi News: cm jairam thakur statement on himachal congress leaders
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में इन दिनों खूब भगदड़ मची हुई है। उन्हें कई कांग्रेस नेता व्यथा सुना रहे हैं कि दिल्ली में मां-बेटे का राज है। अब प्रदेश में भी वही हाल हो गया है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उनकी वर्षों की मेहनत का आज की कांग्रेस में कोई मोल नहीं है। 

विज्ञापन


मंडी जिले के पंडोह के सयोल में सवा दो करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण करने के बाद जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। जयराम ने कहा कि द्रंग के एक बड़े कांग्रेसी नेता आजकल गायब हैं। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने घबराकर चार कार्यकारी अध्यक्ष बना लिए, हालांकि सभी नाम के ही हैं, किसी के पास पावर नहीं है।
विज्ञापन


द्रंग के बड़े कांग्रेसी नेता का नाम इसमें भी नहीं है। उनका इशारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की तरफ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कांग्रेसी मित्र इस भुलावे में हैं कि हिमाचल में उनकी बारी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों ने बता दिया है कि यह बारी का रिवाज अब बदल चुका है। हिमाचल में भी इस बदले रिवाज के साथ नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed