फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi landslide now police patrolling on national highway

लैंडस्लाइड हादसा: जागा प्रशासन, दरक रहे पहाड़ों के पास अब ऐसे होगी निगरानी

Thu, 17 Aug 2017 01:34 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, कोटरोपी (मंडी)
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, कोटरोपी (मंडी) Updated Thu, 17 Aug 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi landslide now police patrolling on national highway

हिमाचल के जिला मंडी के कोटरोपी त्रासदी में आखिरकार प्रशासन और विभाग को चूक का अहसास हुआ है। प्रशासन ने कोटरोपी पहाड़ के संवेदनशील दायरे की सड़क के दोनों छोर पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। यहां पुलिस की गश्त भी रहेगी।  यदि पहाड़ फिर से दरकता है तो सड़कों पर यातयात और पैदल आवाजाही को रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन



मंडी के कोटरोपी त्रासदी के बाद सब लेते हुए प्रदेश के एनएच में तमाम संवेदनशील प्वाइंटों पर इसी तरह की व्यवस्था करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय से जारी हुए हैं। सूबे पर नेशनल हाइवे पर दरक रहे पहाड़ों की निगरानी अब पुलिस जवान करेंगे। रात के समय यह जवान सीटी बजाकर और परस्पर तालमेल से यातायात को नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन



सूबे के नेशनल हाइवे पर संवदेनशील पहाड़ों के दोनों ओर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने 15 अगस्त के संस्करण में गांव खाली करा लिए तो ट्रैफिक क्यों नहीं रोका शीर्षक से खबर छाप कर प्रशासन और पुलिस की नाकामियों को प्रमुखता से छापा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी के दोनों ओर पुलिस जवानों की तैनाती

Himachal Mandi landslide now police patrolling on national highway

जिसके तुरंत बाद एसडीएम पधर ने पुलिस अधीक्षक मंडी को पत्र लिखकर जवानों की तैनाती की मांग उठाई थी। एसपी मंडी ने यहां पर जवानों की तैनाती की आदेश जारी कर दिए हैं। पधर थाना के चार जवान यहां पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही मनाली-चंड़ीगढ़ एनएच पर दवाडा के समीप जवानों की तैनाती की गई है। एसडीएम पधर आशीष शर्मा ने कहा कि पहाड़ी के दोनों ओर पुलिस अधीक्षक मंडी से जवानों की तैनाती के लिए पत्र लिखा है।

पुलिस ने यहां पर जवान तैनात कर दिए हैं। रात के समय में यह जवान यातायात को नियंत्रित करने के साथ ही इस पहाड़ी की ओर जाने वाले लोगों को भी रोकेंगे।

रात आठ से सुबह छह बजे तक निगरानी

Himachal Mandi landslide now police patrolling on national highway

रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक एनएच पर अति संवेदनशील जगहों पर हर ओर दो पुलिस जवान डयूटी देंगे। यह जवान सीटी बजाकर और परस्पर तालमेल से लैंडस्लाइड की संभावनाओं पर नजर रखते हुए यातायात को नियंत्रित करेंगे। इसके अलावा कोटरोपी के समीप पहाड़ी के दोनों ओर अब पुलिस के चार जवान तैनात होंगे। 

एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि मनाली-चंडीगढ़ एनएच 21 पर दवाडा के समीप और मंडी-पठानकोट एनएच 154 पर कोटरोपी के समीप जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि एनएच 154 पर अभी तक यातायात बहाल नहीं किया गया है। 

यहां पर जियोलॉजीकल सर्वे की टीम की सलाह के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। इसके अलावा एनएच पर जहां भी अति संवेदनशील स्लाडिंग जोन हैं वहां पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात होंगे। ताकि, इस तरह के हादसे पेश न आएं। इस संबंध में निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed