फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal mandi ayurvedic medicine factory gutted by fire

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री जलकर राख, एक करोड़ का नुकसान

Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal mandi ayurvedic medicine factory gutted by fire

प्रदेश के मंडी जिले की देवधार पंचायत के सलाहर गांव में आयुर्वेदिक दवाएं और अन्य उत्पाद तैयार करने वाली फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रभावितों की मानें तो करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि आयुर्वेदिक दवाइयां, जड़ी बूटी और लाखों की मशीनें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्योग सलाहर गांव के खेम सिंह, मस्तराम और हंसराज तीनों भाइयों की संयुक्त प्रॉपर्टी है। उनका कहना है कि रविवार रात फैक्टरी बंद थी।
विज्ञापन


अचानक रात को धुआं और आग की लपटें फैक्टरी से निकलनी शुरू हो गईं।। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो मशीनें,  जड़ी-बूटी, दवाइयां, तेल जलकर राख हो गया था। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उद्योग में 30 से अधिक स्थानीय लोग रोजगार प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, आग से अब उनके रोजगार पर भी संकट छा गया है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने कहा कि हलका पटवारी व कानूनगो को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। प्रभावित एक करोड़ का नुकसान बता रहे हैं। आकलन के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।


डीएसपी हितेश लखनपान ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। फैक्टरी से सलाहर व आसपास के गांवों के लोग काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed