फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal manali Jharkhand tourist died by cold.

हिमाचल में ठंड का कहर, सैलानी की मौत

Thu, 26 Feb 2015 09:43 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
Himachal manali Jharkhand tourist died by cold.

पर्यटन नगरी मनाली में एक सैलानी की ठंड से मौत हो गई है। झारखंड के रहने वाले सैलानी की ठंड से हुई यह हिमाचल में पहली मौत है।

विज्ञापन


मनाली पुलिस ने सैलानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी है।

मामले की जांच कर रहे मनाली पुलिस थाना के एएसआई बाला राम ने कहा कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि मनाली के सियाली महादेव संराय में ठहरे एक सैलानी की मौत हुई है।

मौके पर पहुंच कर संराय का कमरा नंबर-13 के बिस्तर में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक सैलानी की पहचान 31 वर्षीय अशीष कुमार गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी मकान नंबर 162 हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ा मिला शव

Himachal manali Jharkhand tourist died by cold.

कहा कि संराय के पंजीकरण के मुताबिक पर्यटक 22 फरवरी से यहां रुका था और 25 फरवरी को चैकआउट होना था, लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही संराय का चौकीदार 11:40 पर कमरे की ओर गया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।

काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर उन्होंने किसी तरह की आशंका होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि ठंड से हुई झारखंड के सैलानी की मारैत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कहा कि सैलानी का शव जिस स्थिति में कमरे के बिस्तर पर पड़ा है तो उसे आशंका है कि उनकी मौत ठंड से हुई है। बावजूद पुलिस सभी पहलूओं पर जांच को आगे बढ़ा रहा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed