फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Lokhit Party merging with BJP

हिलोपा का भाजपा में विलय तय, चुनाव आयोग को भेजा पत्र

Wed, 10 Aug 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal Lokhit Party merging with BJP
कुल्लू के ढालपुर में 14 अगस्त को हिलोपा का भाजपा में विलय होगा।

हिमाचल लोकहित पार्टी का भाजपा में विलय करने का विरोध करने वालों के खिलाफ हिलोपा के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के युवा सेना अध्यक्ष गौरव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामा शर्मा, कोर ग्रुप सदस्य दौलत राम शर्मा, शिमला जिला अध्यक्ष श्याम लाल पिरटा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मानव शर्मा ने कहा है कि विलय को लेकर पार्टी संविधान को ध्यान में रखते हुए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष की तरफ  से चुनाव आयोग को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें उन्होंने हिलोपा का विलय भाजपा में करने की बात कही है। पार्टी के युवा सेना अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा है कि हिलोपा की पहचान 14 अगस्त को भाजपा में विलय के साथ ही खत्म हो जाएगी। कुछ लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं कि हिलोपा की मीटिंग कॉल करके नया अध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन


गौरव शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों से निवेदन है और उनको सलाह भी है कि जब पार्टी की कानूनी पहचान ही खत्म हो जाएगी तो इस तरह की बातें करना बेवकूफी है। पदाधिकारियों की बैठक में उन लोगों के भी हस्ताक्षर हैं, जिसमें अध्यक्ष महेश्वर सिंह को पार्टी विलय करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव शर्मा ने कहा कि अगर दो-चार लोग भाजपा में नहीं जाना चाहते तो न जाएं उनके पास विकल्प खुले हैं। इसके बावजूद अगर कोई हिलोपा के नाम पर मीटिंग व कुछ और करता है तो वह असंवैधानिक और अवैध होगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि वह हिलोपा का भाजपा में विलय किए जाने के फैसले पर अध्यक्ष महेश्वर सिंह का धन्यवाद करते हैं।

कुल्लू में हिलोपा का प्रदेश स्तरीय जनरल हाउस बुलाया गया था जिसमें सभी ने अध्यक्ष महेश्वर सिंह को पार्टी विलय और पार्टी हित में फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। जिसके चलते महेश्वर सिंह ने भाजपा में पार्टी के विलय का फैसला लिया है। इसका वे सब स्वागत करते हैं। 14 अगस्त को कुल्लू के ढालपुर मैदान में बड़ी जनसभा होगी।


जिसमें प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हिलोपा का भाजपा में विलय किया जाएगा। सभी हिलोपा के पदाधिकारी दो-चार को छोड़कर कुल्लू के ढालपुर मैदान में 14 अगस्त को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसी दिन हिलोपा की पहचान खत्म हो जाएगी, जिसकी सारी कागजी कार्रवाई अध्यक्ष महेश्वर सिंह के मौजूदगी में संपन्न कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed