फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal lokhit party meeting with maheshwar singh

भाजपा या आप, किसका दामन थामेंगे महेश्वर सिंह

Fri, 22 Jul 2016 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 22 Jul 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
himachal lokhit party meeting with maheshwar singh
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी प्रमुख महेश्वर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल लोकहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विलय का फैसला पार्टी प्रमुख महेश्वर सिंह पर छोड़ दिया है। रामशिला स्थित वैष्णो मंदिर में हिमाचल लोकहित पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा में विलय का फैसला पार्टी प्रमुख महेश्वर सिंह पर छोड़ दिया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा ने की।

विज्ञापन


इस दौरान महेश्वर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा में वापसी को लेकर सुझाव मांगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसको लेकर वे स्वयं ही निर्णय लें, वे उनके साथ हैं। महेश्वर सिंह ने कहा कि संवैधानिक राजनीतिक पार्टी में किसी भी नेता को अपना निर्णय नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से बातचीत कर ही संवैधानिक तरीके से फैसला लिया जाना चाहिए। लिहाजा, 23 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति इस पर संवैधानिक निर्णय लेगी। किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू सहित प्रदेश के तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी है, जिसे कार्यसमिति की बैठक में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को कोसा

himachal lokhit party meeting with maheshwar singh
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
महेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और राजनीतिक सरगर्मियां तेज होना स्वाभाविक है। राजनीतिक चर्चाएं भी स्वाभाविक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी से कई दिनों से बात हो रही है जिसे लेकर कार्यकर्ताओं को फैसला लेना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष कुल्लू देवेंद्र शर्मा, मनाली के वीर चंद ठाकुर, बंजार से तेजा सिंह ठाकुर, केशव मस्ताना, आलम चंद, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

महेश्वर ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में इस सरकार ने कोई खास कार्य नहीं किया है। झूठ के दम पर सरकार खड़ी है। कहा कि खराहल घाटी में पीने के पानी की समस्या है। इसे दूर करने के लिए तीन लिफ्ट इरीगेशन स्कीमों को 15 दिन में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed