{"_id":"5ffb3f3bdab7e165cd22d3df","slug":"himachal-local-bodies-election-results-bjp-wins-three-nagar-nikay-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, मंत्री गोविंद सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरी ने बचाया अपना किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, मंत्री गोविंद सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरी ने बचाया अपना किला
Mon, 11 Jan 2021 02:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने कुल्लू जिले में शानदार प्रदर्शन किया और चार नगर निकाय चुनावों में से तीन पर कब्जा कर अपना परचम लहराया है। हालांकि जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद कुल्लू में भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। यहां अब अध्यक्ष पद की कुर्सी की चाबी निर्दलीय के हाथों में होगी। यहां कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों को करार झटका लगा है। साथ ही भाजपा की जीत में पानी फिर गया है।
विज्ञापन
जिला कुल्लू की नगर परिषद मनाली में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपने गढ़ को बचाकर सात वार्ड में से पांच पर जीत हासिल की है और मनाली में फिर से भाजपा समर्थित अध्यक्ष होगा। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी अपने किले को जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया है। बंजार में भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने पर नगर परिषद कुल्लू में जीत हासिल नहीं कर सकी और कांग्रेस को कड़ी चुनौती मिली। नगर परिषद कुल्लू के कुल 11 वार्डों में चौंकाने वाले नजीते आए हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस क्रमश तीन-तीन पर सिमट गई और पांच आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अब नगर परिषद परिषद कुल्लू की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका निर्णय आजाद उम्मीदवारों को करना है।
विज्ञापन
नप कुल्लू का अध्यक्ष पद इस बार ओपन है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगी। नगर निकाय चुनावों में पांच पूर्व अध्यक्षों में चार ने जीत हासिल की, जबकि मनाली से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व अध्यक्ष रूप चंद को हार का मुंह देखना पड़ा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए है।
नगर निकाय चुनावों के नगर पंचायत भुंतर तथा जिला परिषद कुल्लू में पति-पत्नी भी चुनावी मैदान में उतरे थे। भुंतर नंप में कर्ण सेठी और उनकी पत्नी मीना ठाकुर ने जीत हासिल की है। जबकि नप कुल्लू में पति को हार का सामना करना पड़ा। जबकि पत्नी ने शानदार जीत दर्ज की है।