फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal local bodies election Results: BJP wins in 25 urban local bodies

हिमाचल नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने ज्यादा सीटें जीतीं लेकिन उम्मीद से कम

Mon, 11 Jan 2021 02:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
himachal local bodies election Results: BJP wins in 25 urban local bodies
चंबा सदर विधायक पवन नैयर के साथ नगर परिषद चंबा के विजेता उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के 50 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम में 25 पर भाजपा समर्थित, 14 पर कांग्रेस और नौ पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। दो निकायों में मुकाबला बराबरी पर है। यहां गठजोड़ से कुर्सी आएगी। 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत व निकाय चुनाव को ट्रायल के तौर पर देख रही भाजपा के भले ही कांग्रेस से ज्यादा पार्षद चुनकर आए हों, लेकिन उम्मीद से बहुत कम हैं। भाजपा सीएम जयराम के गृह जिले मंडी, शिमला और सोलन में कांग्रेस से पिछड़ गई है।

विज्ञापन


मंडी में तो एक ही निकाय पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। बाकी जिलों के निकायों में निर्दलियों के हाथ में सत्ता की चाबी रहेगी। उनके फैसले से ही यह तय होगा कि यह सीटें किसके खाते में हैं। हालांकि, दोनों ही दल निर्दलीयों को अपने पाले में होने का दावा कर रहे हैं। शिमला जिले में कांग्रेस ने अपना दबदबा दिखाते हुए आठ में से पांच नगर निकाय में जीत हासिल की है। भाजपा सिर्फ दो पर ही जीत सकी। सोलन में भी भाजपा को करारी शिकस्त देखनी पड़ी है। यहां चार नगर निकायों में से तीन में कांग्रेस जबकि एक पर भाजपा जीत पाई है।

विज्ञापन

चंबा व सिरमौर में तीनों-तीनों, कुल्लू में चार में से तीन, ऊना में छह में से पांच निकायों में भाजपा ने कब्जा किया। कुल्लू और ऊना में एक-एक पर निर्दलीय आगे हैं। कांगड़ा में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन निकाय जबकि एक में दोनों के पार्षद बराबर रहे। एक में निर्दलीय आगे रहे। बिलासपुर में तीन निकायों में भाजपा जबकि एक निकाय में निर्दलीय के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। पूर्व सीएम धूमल के गृह जिले में एक निकाय ही भाजपा कब्जा सकी। तीन पर निर्दलीय हैं। कांग्रेस का कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिलों के निकायों में सूपड़ा साफ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निकायों के नतीजे आने के बाद कहा है कि प्रदेश में स्थानीय नगर परिषद/नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का वह हार्दिक आभार जताते हैं। जनता ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाकर आज स्थानीय नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। वह प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को सरकार विकास में पूरा सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed