{"_id":"5846b7374f1c1be059448852","slug":"himachal-leaders-condoled-on-jayalalitha-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बोले करिश्माई नेता थीं जयललिता, सीएम ने बताया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल बोले करिश्माई नेता थीं जयललिता, सीएम ने बताया चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 Dec 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सेल्वी जे जयललिता के निधन पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि जयललिता एक करिश्माई नेता थीं, जिन्होंने गरीबों एवं दलितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
विज्ञापन
उपेक्षित वर्गों, महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयललिता का ऐसा व्यक्तित्व था, जिसके चलते देशभर के करोड़ों लोगों का उन्हें स्नेह एवं सम्मान प्राप्त था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जयललिता एक सुप्रसिद्ध नेता और सुयोग्य प्रशासक थीं जिन्होंने तमिलनाडु को प्रगति एवं खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जयललिता समाज के गरीब एवं दलित वर्गों के उत्थान की चैंपियन बनीं, जिसके चलते तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें इतना मान सम्मान दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों ने भी जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया। वहीं, इससे पहले मंगलवार को जयललिता की आत्मा के सम्मान में हिमाचल प्रदेश की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा।