{"_id":"598f0ad74f1c1b3b148b4b6a","slug":"himachal-laptop-distribution-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप के लिए मेधावियों को भरना होगा ये फार्म, यहां ये करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप के लिए मेधावियों को भरना होगा ये फार्म, यहां ये करें डाउनलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2017 की मेरिट लिस्ट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावियों को 15 अगस्त पर रामपुर में लैपटॉप वितरित दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रामपुर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर लैपटॉप वितरण का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र के मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों से लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इसके बाद जिलों में उपनिदेशकों के माध्यम से लैपटॉप दिए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म को भरना होगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग राजीव गांधी डिजिटल छात्र योजना के तहत मार्च 2017 में हुई दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की परीक्षा के मेधावी छात्र व छात्राओं को 10 हजार लैपटॉप व 260 नेटबुक वितरित करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 15 अगस्त को जिला शिमला के रामपुर बुशहर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लैपटॉप व नेटबुक के वितरण का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 से लेकर वर्ष 2017-18 तक मेधावी विद्यार्थियों को 82.08 करोड़ रुपये की लागत के 42500 लैपटॉप व 471 नेटबुक प्रदान किए गए हैं।
इनमें इस वर्ष के 10000 लैपटॉप भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने आग्रह किया है कि सभी पात्र छात्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म भरकर जिला के संबंधित उपनिदेशक के पास जमा करवाएं।