फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Lahal News: tourist girl killed fall in gorge near koksar slipped over avalanche

हिमाचल: बर्फ पर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से पर्यटक युवती की मौत

Sun, 17 Apr 2022 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति )
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति ) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

जयपुर की आकांक्षा कोकसर के समीप प्राकृतिक झरने के साथ बर्फ पर पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को खाई से निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Himachal Lahal News: tourist girl killed fall in gorge near koksar slipped over avalanche
बचाव अभियान में जुटी टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में एक पर्यटक युवती बर्फ पर फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई है। हादसा रविवार शाम को हुआ। युवती की तलाश के लिए तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। इसके बाद मनाली अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच सिस्सू पुलिस चेक पोस्ट को सूचना मिली कि जयपुर (राजस्थान) की आकांक्षा (24) कोकसर के समीप प्राकृतिक झरने के साथ बर्फ पर पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गई है।

विज्ञापन


प्रशासन ने तुरंत आईटीबीपी कारगा, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम बनाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को खाई से निकाला। बताया जा रहा है कि आकांक्षा परिवार के साथ घूमने आई थी। रेस्क्यू कार्य को अंजाम देना चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि क्षेत्र में हाल ही में हिमस्खलन के बाद भारी बर्फ जमा है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि उपचार के लिए मनाली अस्पताल ले जाते समय युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे इलाकों में न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed