फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kullu one missing as car falls into Parvati River

कुल्लू: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, युवक बहा

Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kullu one missing as car falls into Parvati River

मणिकर्ण घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक उफनती पार्वती में बह गया और अभी लापता चल रहा है। पुलिस और युवक के दो अन्य साथी तलाश में जुट गए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के रहने वाले तीन युवकों ने मणिकर्ण व कसोल के बीच दोहज नामक जगह पर जमीन ली है और यहां एक रेस्तरां का निर्माण कर रहे थे।

इसी के चलते हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी 22 वर्षीय वरूण पुत्र जय सिंह शुक्रवार को अपने एक अन्य साथी तरूण की कार को लेकर मणिकर्ण सामान लेने गया। मणिकर्ण से कसोल की तरफ वापस आने पर कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा समाई।
विज्ञापन


जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया और पार्वती नदी में बहे युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण पुलिस चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि घटना शुक्रवार करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है। पुलिस टीम तथा नदी में बहे युवक वरूण के दो अन्य साथ रमन तथा तरूण भी तलाश में जुटे है।


एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पार्वती नदी में अनियंत्रित होकर गिरी कार व उसमें सवार युवक का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed