फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal kullu cm virbhadra singh statement

सीएम वीरभद्र बोले- मैं फिर सीएम बनूं या नहीं, कांग्रेस सत्ता में आएगी

Sun, 20 Aug 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 20 Aug 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Himachal kullu cm virbhadra singh statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं सातवीं बार सीएम बनूं या नहीं, लेकिन कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। कांग्रेस में गुटबाजी के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी भाजपा में है। भाजपा में सीएम की दौड़ में 15 लोग हैं। कांग्रेस में ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


सीएम कुल्लू में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ढालपुर में सीएम वीरभद्र सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। मतभेदों को भुलाकर और एकजुट होकर आगे बढ़ना है। सबसे बड़ी लड़ाई टिकटों पर होती है।
विज्ञापन


इससे घर बंट जाते हैं। हर हलके से एक को ही टिकट मिल सकता है। टिकट के लिए सभी कोशिश करें। बाद में टिकट मिलने वाले के पीछे चलकर उसे कामयाब बनाना है। कुल्लू में कांग्रेस कभी हार नहीं सकती, लेकिन टिकट की वजह से एक सीट पर दो कांग्रेसी खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोले- एक साथ ‌चलने से मिलेगी जीत

Himachal kullu cm virbhadra singh statement

इससे वोट बंट जाते हैं और हार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। गत चुनाव में ऐसा देखा है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए। एक साथ चलने से शत-प्रतिशत जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इंसानियत का बीज मंत्र भी दिया। इसमें एकजुटता का संदेश दिया और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।

कांग्रेस से बागियों की वापसी पर उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को हमेशा निष्कासित नहीं किया जाता है। इसके लिए समयावधि होती है। कांग्रेस की मदद करने वालों का स्वागत है।

कहा कि विकास के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन मिलने का पूरा विश्वास है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed