फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kisan Congress appoints parliamentary and district in-charges; decision taken to strengthen the organ

Shimla: हिमाचल किसान कांग्रेस ने नियुक्त किए संसदीय और जिला प्रभारी, संगठन की मजबूत के लिए लिया फैसला

Tue, 07 Jul 2026 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 09:11 PM IST
सार

किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों और जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Himachal Kisan Congress appoints parliamentary and district in-charges; decision taken to strengthen the organ
हिमाचल किसान कांग्रेस। - फोटो : कांग्रेस पार्टी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों और जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। चेयरमैन रवि शर्मा ने ये नियुक्तियां की हैं। इसकी अधिसूचना महामंत्री संगठन राजेश वर्मा की ओर से जारी की गई। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए अनिल शर्मा को वाइस चेयरमैन और सुरेश अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र में संतोष राणा वाइस चेयरमैन और जगदीश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रदीप मेहता वाइस चेयरमैन और संसार चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए कर्म चंदेल को वाइस चेयरमैन और राकेश जिंटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

चंबा जिले में दविंदर अत्री उपाध्यक्ष और आदित्य शार्द महासचिव बने हैं। कांगड़ा जिले में गोपाल कृष्ण और रविंदर सिंह साहोरे उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राकेश ठाकुर, राम कृष्ण राणा और राहुल बरोटरा कांगड़ा के महासचिव होंगे। लाहौल-स्पीति में सुरजीत उपाध्यक्ष और भूपाल सिंह सचिव बनाए गए हैं। कुल्लू जिले में बुधी सिंह उपाध्यक्ष और हीरा लाल विभु महासचिव नियुक्त हुए हैं। मंडी जिले में गिरधारी लाल उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह जस्सी और गौरव शर्मा महासचिव बने हैं। हमीरपुर में शाकत राम कश्यप उपाध्यक्ष और यशपाल ठाकुर महासचिव होंगे। ऊना में अंकित सचदेवा उपाध्यक्ष और नेतर अत्री महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में आदेश वर्मा उपाध्यक्ष और विजय सिंह महासचिव बने हैं। सोलन में अमरजीत सिंह और विनय भगनाल उपाध्यक्ष, जबकि रमेश कश्यप महासचिव नियुक्त हुए हैं। सिरमौर में बलदेव पुरी उपाध्यक्ष और राकेश कुमार महासचिव बनाए गए हैं। शिमला (ग्रामीण) में नारायण चंद चौहान और बलवीर रछिक उपाध्यक्ष, जबकि मनोज कुमार नेगी और बीएस चौहान महासचिव नियुक्त हुए हैं। किन्नौर में संदीप कुमार उपाध्यक्ष और दिनेश राणा महासचिव बने हैं। महामंत्री संगठन राजेश वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed