फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal kangra news: Two drowned in Pong dam kangra himachal pradesh

हिमाचल: पौंग झील में नहाने उतरे दो लोग डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

Thu, 04 Aug 2022 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Aug 2022 12:38 PM IST
सार

राजकुमार और रंजीत सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ पौंग झील में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान उनका एक साथी वापस लौट आया, लेकिन लापता दोनों व्यक्ति नहीं लौटे। 

विज्ञापन
himachal kangra news: Two drowned in Pong dam kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौंग झील में नहाने उतरे नंदपुर भटोली बीट के गांव भियाल के दो व्यक्ति लापता हो गए हैं। राजकुमार (45) और रंजीत सिंह (32) दोनों बुधवार शाम को झील में नहाने के लिए उतरे थे, जिनका वीरवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। वीरवार को दोनों की तलाश में झील में उतरी एनडीआरएफ की टीम भी खाली हाथ लौटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फोटोग्राफी का काम करने वाला भटोली गांव का राजकुमार (45) पुत्र चंचल सिंह और विवाह शादियों में ढोल बजाने व जागरण करने वाला रंजीत सिंह (32) पुत्र निक्का राम अपने एक अन्य साथी के साथ पौंग झील में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान उनका एक साथी वापस लौट आया, लेकिन लापता दोनों व्यक्ति नहीं लौटे। प्रत्यक्षदर्शी मदन लाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण झील में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं निकले तो उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। देर रात भारी बारिश के कारण गांव वाले झील में नहीं जा सके। सुबह गांव वालों ने इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान शविंद्र सिंह को दी। उपप्रधान ने मौके पर पहुंचकर देखा कि झील के किनारे दोनों के कपड़े पड़े हैं। सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। उपप्रधान ने इसकी सूचना हरिपुर थाना में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम देहरा संकल्प गौतम और एसएचओ हरिपुर नाजर सिंह की अगवाई में टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने दिनभर झील में दोनों को तलाश किया, लेकिन सूर्यास्त तक कोई सुराग नहीं लगा, जिससे टीम अंधेरा होने पर वापस लौट आई। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि टीम शुक्रवार सुबह फिर से सर्च अभियान छेड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed