फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Kangra News: nagrota bagwan Sonali sharma lieutenant in Indian Army

उपलब्धि: नगरोटा बगवां की सोनाली बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Fri, 03 Mar 2023 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

सोनाली सेना अस्पताल पुणे किरकी में सेवाएं देगी। सोनाली के पिता राजीव शर्मा अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं।

विज्ञापन
himachal Kangra News: nagrota bagwan Sonali sharma lieutenant in Indian Army
लेफ्टिनेंट सोनाली शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के गांव ठारु गांव की सोनाली शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विद्यालय स्तर पर वह पढ़ाई के साथ-साथ टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। सोनाली शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से की है। 2018 में भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में प्रवेश पाया और पूरे देश में नौवें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


सोनाली शर्मा ने अपना चार साल का प्रशिक्षण भारतीय सेना के अंतर्गत आईएनएचएस कॉलेज मुंबई से पूरा किया। इस दौरान वह कॉलेज की स्पोर्ट्स चेयरपर्सन भी रहीं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी जारी रखा।
विज्ञापन


22 सितंबर 2022 को सेना में कमीशन हासिल किया और एक मार्च, 2023 को आईएनएचएस कॉलेज से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं। सोनाली अब सेना अस्पताल पुणे किरकी में सेवाएं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली के पिता राजीव शर्मा अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। छोटा भाई सत्यम शर्मा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed