फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kangra lathicharge on gaddi community

नड्डी में गद्दी समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज, एक दर्जन घायल

Thu, 10 Aug 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 10 Aug 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kangra lathicharge on gaddi community

ऊना में सीएम की गद्दी समुदाय पर कथित टिप्पणी के विरोध में मैकलोडगंज के नड्डी के पास गद्दी समुदाय के लोगों ने वीरभद्र सिंह को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने सीएम गो बैक के नारे लगाए। जैसे ही सीएम का काफिला गुजरा तो उसके बाद कथित तौर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने देर रात मैकलोडगंज थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद पूर्व मंत्री किशन कपूर ने सीएम पर तानाशाही का आरोप लगाया। घायल लोगों को देर रात करीब 8 बजे भारी पुलिस बल के बीच धर्मशाला अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां पर खबर लिखे जाने तक घायलों का मेडिकल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों ओंकार सोहण, भाजपा एसटी मार्चा जिलाध्यक्ष रमेश जरयाल, पुरुषोत्तम चंद, नरेंद्र पठानिया, महेंद्र, सुभाष चंद, बृज लाल कपूर, विपिन नैहरिया, विकास नैहरिया, शिव चरण, शमशेर नैहरिया ने आरोप लगाया कि वे दोपहर करीब 3:30 बजे से डललेक के पास सीएम की गद्दी समुदाय पर की गई टिप्पणी के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। 

शाम करीब सवा 7 बजे सीएम का काफिला टैंगल बोर्ड से गुजरा। हमने शांतिपूर्वक सीएम को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। घायलों ने आरोप लगाया कि जैसे ही काफिला गुजरा तो सीएम और स्थानीय विधायक के इशारे पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में एक प्रदर्शनकारी का सिर फूट गया। जबकि, अन्य को पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।  

मेरे सामने नहीं हुआ लाठीचार्ज: सीएम 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेरे सामने कोई लाठीर्चाज नहीं हुआ। मुझे इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री किशन कपूर ने टैंगल बोर्ड में मेरे काफिले के आगे अपनी गाड़ी लगा दी थी। उन्होंने मेरा काफिला रोकने की जरूर कोशिश की।  

निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज कायरता: धूमल 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नड्डी में गद्दी समुदाय के निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज कायराना घटना है। वीरभद्र सिंह और सुधीर शर्मा के इशारे पर यह लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की सरेआम हत्या की गई है। जब गद्दी समुदाय के लोग लाठीचार्ज के बाद घायल हो गए तब भी उनको तुरंत मेडिकल सुविधा नहीं दी गई। धूमल ने कहा कि अपनी हार को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। 

सर्किट हाउस में करेंगे सीएम का घेराव: कपूर 
पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि स्थानीय विधायक और सीएम के इशारे पर गद्दी समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा वीरवार सुबह 7 बजे सर्किट हाउस में सीएम का घेराव करेगी। प्रदेश भर में सीएम के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।  


शांता बोले, सरकार बर्बर हो गई 
शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा बर्बर हो गई है। जनता के विरोध को लाठी की आवाज से दबाना चाहती है, इस घटना से यह साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed