{"_id":"5d41cd708ebc3e6ccb57e396","slug":"himachal-is-the-best-in-the-world-in-children-s-deworming","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने में हिमाचल दुनिया में अव्वल: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने में हिमाचल दुनिया में अव्वल: परमार
Wed, 31 Jul 2019 10:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि पैरासिटिक वॉर्म्स और सॉयल ट्रांसमिटेड हेल्मिंथ (एसटीएच) फॉलोअप सर्वेक्षण में हिमाचल विश्व भर में अव्वल रहा है। प्रदेश में 1 से 19 आयु वर्ग के बच्चों की सैंपल जांच में 0.3 प्रतिशत वॉॅर्म्स ही पाए गए हैं।
विज्ञापन
सैंपल जांच के लिहाज से बच्चों में यह औसत दुनिया भर में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को एसटीएच फॉलोअप सर्वेक्षण की रिपोर्ट और निष्कर्षों की जानकारी देने के लिए आयोजित समारोह में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने डिवार्मिंग कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, शहरी विकास और ग्रामीण विकास विभाग जैसे अन्य विभागों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कहा कि राष्ट्रीय डिवार्मिंग कार्यक्रम वर्ष 2015 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना है। इसके बाद हिमकेयर योजना भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।
विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 1 मई, 2019 को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी में बच्चों को एलबेंडाजोल दवाई दी गई है।
प्रदेश में 98 प्रतिशत बच्चों की डिवार्मिंग की गई है। गैर सरकारी संगठन एविडेंस एक्शन, कंट्री डायरेक्टर डॉ. प्रिया झा ने सर्वेक्षण पर प्रस्तुति दी। कहा कि राज्य के पांच जिलों से 942 बच्चों के सैंपल लिए गए। इनमें केवल तीन बच्चों को एसटीएच के लिए पॉजिटिव पाया गया, जो विश्व में सबसे कम है।