फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal international ski player also died in Draupadi's danda-2 avalanche

Shimla: द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन में हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय स्की खिलाड़ी की भी गई जान

Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)/उत्तरकाशी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
सार

नारकंडा गांव के सेब बागवान संतोष कैंथला का शिवम बड़ा बेटा था जो हिमस्खलन की चपेट में आने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स कर रहा था। हादसे के बाद जब परिवार को शिवम के लापता होने की सूचना मिली तो वह अगले दिन उत्तरकाशी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Himachal international ski player also died in Draupadi's danda-2 avalanche
शिवम कैंथला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्रौपदी डांडा-2 पर्वत चोटी पर गत मंगलवार को हुए हिमस्खलन हादसे में नारकंडा के स्की के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कैंथला (27) की भी जान गई है। नारकंडा गांव के सेब बागवान संतोष कैंथला का शिवम बड़ा बेटा था जो हिमस्खलन की चपेट में आने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स कर रहा था। हादसे के बाद जब परिवार को शिवम के लापता होने की सूचना मिली तो वह अगले दिन उत्तरकाशी पहुंच गए थे। शुक्रवार को हर्षिल से उत्तरकाशी लाए गए चार में से दो शवों की शिनाख्त हो चुकी थी। जब शेष दो शवों की शिनाख्त हुई तो एक शव शिवम का निकला।

विज्ञापन


बेटे की मौत से पिता संतोष कैंथला फूट-फूटकर रोने लगे। वह उस पल को कोस रहे थे, जब बेटे को कोर्स के लिए जाने की अनुमति दी थी। शिवम क्षेत्र के लिए युवा मॉडल थे, जिन्होंने देश-विदेश में स्कीइंग में लोहा मनवाया था। पिता को चमत्कार की उम्मीद थी कि उनके बेटे सहित दल के अन्य सदस्य सकुशल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बर्फबारी के दौरान शिवम यहां स्कीइंग के नए खिलाड़ियों को कोचिंग भी देता था। अब धोमड़ी की स्कीइंग ढलानों में शिवम की यादें ही रह जाएंगी। शिवम का छोटा भाई सत्यम भी स्कीइंग का खिलाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed