फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: HRTC Long route buses till 1pm on Diwali

दीवाली पर घर जा रहे हैं तो पढ़ लीजिए कितने बजे तक चलेंगी बसें

Sun, 30 Oct 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Oct 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal: HRTC Long route buses till 1pm on Diwali

दिवाली पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबे रूटों पर चलने वाली बसें रविवार दोपहर एक बजे के बाद नहीं चलेंगी। लोकल रूटों पर सरकारी बसों की आवाजाही शाम चार बजे बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


सवारियां अधिक होने पर एचआरटीसी के अफसर मौके पर ही अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लेंगे। एचआरटीसी के कार्यकारी अधिकारी मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि एक बजे से पहले चलने वाली लंबे रूट की बसें सवारियों को उनके अंतिम स्टॉपेज तक
विज्ञापन


पहुंचाएंगी। हिमाचल परिवहन निगम दिवाली को लेकर 27 से 30 अक्तूबर तक 347 स्पेशल बसें चला रहा है। रविवार को भी स्पेशल बस सेवा मिलेगी।

वहीं दिवाली के दिन शिमला में एचआरटीसी की लोकल और लांग रूट पर चलने वाली बसें शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी। 4 बजे के बाद परिवहन निगम कर्मचारी भी दिवाली मनाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर कुछ बसों की आवाजाही होती रहेगी। रविवार को बसें जहां अपना रूट पूरा करेंगी वहीं रोक दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बसों की आवाजाही तय शेड्यूल के आधार पर ही होगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि लांग रूट पर एक बजे के बाद और लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद बस सेवा बंद कर दी जाएगी। मांग के अनुरूप ऑन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। 

दिवाली के चलते शनिवार को बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। दिवाली मनाने के लिए लोगों ने शनिवार को अपने घरों का रुख किया। टूटीकंडी आईएसबीटी, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड, संजौली और ढली में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह आठ बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में भारी भीड़ रही। 

शिमला से रामपुर, रोहड़ू, चौपाल, कोटखाई और ठियोग की ओर जाने वाली अधिकतर बसें पैक रही। दोपहर दो बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने वाली बसों में तिल धरने की भी जगह नहीं रही। शनिवार को एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए करीब 85 अतिरिक्त बसें दौड़ाई। 

रविवार को हो सकती है परेशानी
दिवाली के दिन लोगों को बसों की किल्लत पेश न आए इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पुख्ता व्यवस्था की है, लेकिन दिवाली के दूसरे रोज भी क्या लोगों को पर्याप्त संख्या में बसें मिलेंगी? लोगों को इसकी चिंता सता रही है। दिवाली वाले दिन एचआरटीसी बसें दोपहर बाद तक ही चलती हैं इसके बाद स्टॉफ  को दिवाली मनाने के लिए छुट्टी दे दी जाती है। 


एचआरटीसी बसों की पूछताछ को कंट्रोल रूम में करें संपर्क
एचआरटीसी बसों की आवाजाही से संबंधित पूछताछ के लिए लोग एचआरटीसी के कंट्रोल रूम 0177- 2656326 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम से लोगों को पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed